Home » Ranchi Weather :शुष्क हुआ राज्य का मौसम, राजधानी रांची का तापमान @ 8.2 डिग्री सेल्सियस

Ranchi Weather :शुष्क हुआ राज्य का मौसम, राजधानी रांची का तापमान @ 8.2 डिग्री सेल्सियस

by Rakesh Pandey
Ranchi Weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची (Ranchi Weather) सहित कई जिलों में कंपकंपाती ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सुबह व शाम में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। मौसम में लगातार बदलाव ने ठंड बढ़ा दी है। शाम होते ही मौसम सर्द हो जाता है और देर रात तो तापमान दस डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाता है।

आलम यह है कि रात में राजधानी रांची का तापमान (Ranchi Weather) 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया कि अब तक 16 दिसंबर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पिछले वर्ष 17 दिसंबर को सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। राजधानी और आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच चुका है।

Ranchi Weather रात में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं दूसरी ओर कृषि भौतिकी एवं मौसम विज्ञान विभाग (बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी, कांके) से प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बताया गया कि आगामी दिनों तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

राजधानी रांची (Ranchi Weather) सहित आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ठंड बहुत बढ़ गई है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 गढ़वा का रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची व आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राजधानी रांची (Ranchi Weather) की बात करें तो अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई है। वहीं शहर के कांके में न्यूनतम तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से कांके का न्यूनतम तापमान 4 के आसपास ही है।

यह सिलसिला 17 दिसंबर तक बना रहेगा। वहीं मैकलुस्कीगंज में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आने वाले दिनों और ठंड बढ़ने की संभावना है, तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मैकलुस्कीगंज में तापमान मापक यंत्र में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैकलुस्कीगंज का तापमान बीते वर्षों में शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया था, झाड़ियों और घासों पर पड़ी ओस की बूंदें बर्फ में परिवर्तित हो गई थी।

ऐसा रहेगा राज्य और रांची का मौसम (Ranchi Weather)

17 दिसंबर : सुबह में कोहरा या धुंध, बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा

18 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा

19 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा

20 दिसंबर : आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा।

Weather Update : ठिठुरने को रहें तैयार, 19 दिसंबर तक 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान 

Related Articles