Home » प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 1 लाख लाभार्थियों की पहली किस्त जारी, पढ़िए पूरी खबर

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 1 लाख लाभार्थियों की पहली किस्त जारी, पढ़िए पूरी खबर

by Rakesh Pandey
PM Modi Rally
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री जनमन योजना (Pm Janman Yojna) के तहत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के एक लाख लाभार्थियों की पहली किस्त जारी की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी की। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के कमजोर जनजातीय समूहों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए की गई है।

Pm Janman Yojna: 540 करोड़ की पहली किस्त

पीएम ने ग्रामीण आवास योजना के एक लाख लाभार्थियों को 540 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की। पीएम मोदी ने पीएम-जनमन के कुछ लाभार्थियों के साथ बातचीत की। लाभार्थियों ने रसोई गैस कनेक्शन, बिजली, पाइप्ड पानी और आवास मिलने समेत अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में पीएम के साथ अपना अनुभव साझा किया। इस योजना की शुरुआत सरकार ने 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के दौरान आदिवासी गौरव दिवस के मौके पर की थी।

लाभार्थी मनकुमारी ने पीएम मोदी से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जसपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की लाभार्थी मनकुमारी के साथ बातचीत की। उन्होंने मनकुमारी से लाभकारी योजनाओं को बारे में पूछा। मनकुमारी ने बताया कि उन्हें पीएम आवास के अलावा उज्ज्वला योजना और आयुष्मान योजना समेत कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि कोई भी उसकी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

24,000 करोड़ रुपए का है बजट

पीएम-जनमन का बजट लगभग 24,000 करोड़ रुपए का है और इसमें नौ मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण पहलों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य सबसे कमजोर जनजातीय समूहों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इनमें सुरक्ष‍ित आवास, स्‍वच्‍छ पेयजल, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, बिजली, सड़क और संचार और टिकाऊ आजीविका के अवसर उपलब्‍ध कराना शामिल है।

READ ALSO: पुरी रेलवे स्टेशन को दिया जा रहा नया लुक, प्राचीन वास्तुकला का यात्री करेंगे दीदार

Related Articles