Home » आईपीएल में गुजरात व पंजाब का दमदार मुकाबला, गुजरात की तीन विकेट से हार, शशांक-आशुतोष ने पलटा मैच

आईपीएल में गुजरात व पंजाब का दमदार मुकाबला, गुजरात की तीन विकेट से हार, शशांक-आशुतोष ने पलटा मैच

by Rakesh Pandey
GT vs PBKS
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पोर्ट्स डेस्क :GT vs PBKS: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज मुकाबला खेला गया। (GT vs PBKS) गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 19.5 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की टीम ने इससे पिछले दोनों मैचों में हार का सामना किया है, जिसके बाद आज अच्छी जीत हासिल हुई। वहीं, गुजरात की टीम ने इससे पहले दो मैचों में जीत दर्ज की है।

सबसे पहले टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों में 89 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को 20 ओवर में 199-4 के स्कोर तक पहुंचाया। ऐसे में पंजाब किंग्स को 200 रनों का लक्ष्य मिला। मुकाबला पंजाब के लिए कागज मुश्किल लग रहा था, लेकिन पंजाब ने इसे अच्छे से चेज किया।

कैसा रहा मुकाबला (GT vs PBKS)

शुभमन गिल 48 गेंद पर 89 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल तेवतिया 8 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 14 गेंद पर 35 रन की साझेदारी की। साई सुदर्शन ने 19 गेंद पर 33 रन बनाए। केन विलियमसन ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए।

हर्षल पटेल ने 44 रन देकर 1 विकेट लिया। हरप्रीत बरार ने 33 रन देकर 1 विकेट लिया। पंजाब की शुरुआत इस मैच में काफी खराब रही और कप्तान धवन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं बेयरस्टो 22 रन जबकि प्रभसिमरन सिंह 35 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। सैम करन के बल्ले से इस मैच में 5 रन निकले। सिकंदर रजा ने 15 रन की पारी खेली।

शशांक ने पंजाब को संभाला

लगातार गिरते विकेटों के बीच शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स को संभाला। शशांक ने 22 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। पंजाब ने कप्तान शिखर धवन का विकेट दूसरे ओवर में ही गंवा दिया था। फिर प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ कुछ रन बटोरे, लेकिन दोनों को नूर अहमद ने आउट कर मुश्किल में डाल दिया। कुछ ही देर में स्कोर 70 रन पर 4 विकेट हो गया। सिकंदर रजा भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए, लेकिन शशांक सिंह ने शुरुआत से ही बाउंड्रियों की बारिश कर दी।

उन्हें आखिर में इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 31 रन मारे। वो आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए, लेकिन शशांक टीम को जिताकर ही लौटे। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 61 रन (6 चौके, 4 छक्के) बनाए।

गुजरात टाइटंस अंक तालिका में पांचवें स्थान पर

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टाइटंस ने अपने शुरुआती तीन मैचों में से दो की जीत दर्ज की थी जिसके बाद वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर थे। उन्होंने पहले गेम में मुंबई इंडियंस को हराया था, फिर सनराइजर्स हैदराबाद को घरेलू मैदान पर हराया, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच हार गए थे। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 के शुरुआती चरण में खराब रही है।

शिखर धवन की पीबीकेएस ने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ सीजन की शुरुआत की, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर के खिलाफ अपने दोनों मैच हार गए।

READ ALSO: दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में युवक की मौत, ट्रेन रुकने पर बेहोश मिला था युवक

Related Articles