Home » London की कोर्ट में भगोड़े Nirav Modi की जमानत याचिका खारिज

London की कोर्ट में भगोड़े Nirav Modi की जमानत याचिका खारिज

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : London Nirav Modi bail plea rejected : पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड और भगोड़े नीरव मोदी को यूनाइटेड किंगडम की एक कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल ईडी के अनुसार, नीरव मोदी ने लंबी कैद का हवाला देते हुए 16 अप्रैल 2024 को यूके में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में 5वीं बार जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन 7 मई 2024 को सुनवाई के दौरान इसे खारिज कर दिया गया और वह अभी भी हिरासत में है।

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक इसी साल मार्च में नीरव मोदी को लंदन की हाई कोर्ट से भी झटका लगा था। कोर्ट ने उसके लंदन स्थित बंगले को बेचने की अनुमति दे दी थी। बताया जा रहा है कि ये बंगला सेंट्रल लंदन के मैरीलबोन में है। इसमें उसका परिवार रहता है।

London Nirav Modi bail plea rejected :  2017 में नीरव ने ट्रस्ट को दे दिया था बंगला

नीरव के जिस बंगले को बेचने का आदेश दिया गया है, उसे 2017 में उसने एक ट्रस्ट को दे दिया था। इस मामले में ईडी की तरफ से हरीश साल्वे पेश हुए थे, जबकि नीरव मोदी ऑनलाइन जुड़ा था, क्योंकि नीरव मोदी इस समय ब्रिटेन की थेमसाइड जेल में बंद है। वहीं, इस मामले में सिंगापुर की एक कंपनी ट्राइडेंट ट्रस्ट भी दावेदार है।

कंपनी ने की 103 मैराथन हाउस बेचने की मांग

इस कंपनी ने भी 103 मैराथन हाउस को बेचने की मांग थी। दूसरी तरफ ईडी का ये तर्क है कि इस बंगले को बेचने के बाद जो रकम मिलेगी, उससे पंजाब नेशनल बैंक का कर्ज अदा किया जाए, क्योंकि ट्रस्ट की संपत्ति पंजाब नेशनल बैंक में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी से हुई आय से खरीदी गई है।

वहीं, नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का मास्टरमाइंड और मनी लांड्रिंग केस में मुख्य आरोपी है। ईडी और सीबीआई उस पर कई केस कर चुकी है और उसे दिल्ली लाने के लिए प्रयासरत है। 2018 में उसने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14 हजार करोड़ रुपये का लोन लिया था। बैंक को बिना पैसा लौटाए वह ब्रिटेन भाग गया था। इसके बाद पीएनबी ने नीरव मोदी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया था।

इसे भी पढ़ें-जनता की सुप्रीम अदालत जाएंगे राहुल गांधी

Related Articles