Home » टाटा स्टील के ग्रीन-ए-थॉन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दौड़े

टाटा स्टील के ग्रीन-ए-थॉन में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दौड़े

by Rakesh Pandey
Tata Steel's Green-a-thon
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/Tata Steel’s Green-a-thon: जन भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयासों में, टाटा स्टील ने शनिवार जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ग्रीन-ए-थॉन 2024 का आयोजन किया।

वॉकथॉन के रूप में ग्रीन-ए-थॉन को राजीव मंगल ने हरी झंडी दिखाई, साथ ही झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राम प्रवेश, टाटा स्टील के एनवायरनमेंट मैनेजमेंट के चीफ, डॉ. अमित रंजन चक्रवर्ती और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार भी मौजूद थे।

Tata Steel’s Green-a-thon: 1000 से अधिक लोग हुए शामिल

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के हिस्से के रूप में ग्रीन-ए-थॉन, ड्राइंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष की थीम ‘भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता’ है। जमशेदपुर के स्वच्छ और हरे-भरे इलाकों से गुज़रते हुए वॉकथॉन में 1000 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। ग्रीन-ए-थॉन 2024 के लिए करीब 1,117 लोगों ने पंजीकरण कराया था।

Tata Steel’s Green-a-thon: व्यायाम के साथ जुम्बा भी हुआ

कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता सत्र के साथ हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों के लिए हल्के व्यायाम और ज़ुम्बा सत्र आयोजित किया गया। फिनिशर्स के लिए एक विशेष कूल-ऑफ सत्र भी आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण विभाग और खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

Tata Steel’s Green-a-thon: ड्राइंग कंपटीशन में 500 बच्चे शामिल

ग्रीन-ए-थॉन के साथ-साथ, एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट द्वारा इस वर्ष की थीम पर केंद्रित ड्राइंग कंपटीशन और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। अब तक 500 से अधिक बच्चे ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं, और 50 बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया है।

 

Read also:- 623 बेड का होगा एमजीएम का नया अस्पताल, नवंबर तक शुरू करने का लक्ष्य

Related Articles