पटना : Bihar Flood : देश भर के कई राज्य इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे हैं। वहीं, बिहार में भी लगातार हो रही भारी बारिश कहर बरसा रही है। एक तरफ बारिश के चलते बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है और वहीं, अब दूसरी तरफ बारिश के बीच आकाशीय बिजली जानलेवा हो गई है। वज्रपात की चपेट में आकर पिछले 24 घंटे में 21 लोगों की मौत हो गई है।
Bihar Flood : बारिश का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शनिवार 13 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जगहों पर आज भारी बारिश होने की आशंका है। 12 जुलाई को भी मौसम विभाग ने बिहार के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। राज्य के सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली या वज्रपात गिरने की संभावना है।
Bihar Flood : अब तक 21 से अधिक लोगों की हो चुकी मौत
जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानी शुक्रवार को सुबह से देर रात तक बारिश हुई। इसके साथ ही बांका, मसौढ़ी, सुपौल, खगड़िया समेत कई जिलों में वज्रपात भी हुआ है। राज्य के अलग – अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 21 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसमें सिवान में 1, बांका 4 , नालंदा में 2, लखीसराय में 2, रोहतास में 2, जहानाबाद में 2, कैमूर में 3, मसौढ़ी में 2, नौबतपुर में 2, सुपौल में 1, खगड़िया में 1, छपरा में 1, मुंगेर में 1, पश्चिम चंपारण में 1, आरा में 1, और पालीगंज में 1 शख्स की मौत हुई है।
वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार 12 जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। कई जगहों पर आज भारी बारिश होने की आशंका है। 13 जुलाई को भी मौसम विभाग ने बिहार के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सुपौल, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है।
Bihar Flood : कैसे बचें वज्रपात से
आसमानी बिजली यानी वज्रपात बिहार और झारखंड के लिए बड़ी आपदा है। इससे बचने के लिए अपने घर के सभी खिड़की और दरवाजे बंद रखें। दरवाजे और मेटल वाली चीज़ों के पास खड़ा न रहें। साथ ही अगर कोई जगह पानी वाली है तो वहां से तुरंत बाहर निकल जाएं। बिजली के किसी भी उपकरण से दूर रहें। बिजली के न रहने पर भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और स्विच बोर्ड से दूर रहें।
Read Also-7 राज्यों की 13 सीटों के विधानसभा उपचुनाव का आज आएगा रिजल्ट

