Home » CM Yogi Adityanath : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का जलाभिषेक

CM Yogi Adityanath : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का जलाभिषेक

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

यूपी: CM Yogi Adityanath in Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले ही दिन शिव की नगरी वाराणसी पहुंच कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और जन कल्याण का प्रार्थना की।

CM Yogi Adityanath in Varanasi: मंदिर के गर्भ गृह में किया पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले सोमवार को वाराणसी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। सीएम मंदिर के गर्भगृह में भी गए और उन्होंने षोडशोपचार पूजन भी किया। इस दौरान भक्तों ने सीएम को मंदिर में उपस्थित देखकर उत्साहपूर्वक हर- हर महादेव के जयकारे भी लगाए।

CM Yogi Adityanath in Varanasi: अन्न सेवा वैन को किया रवाना

सीएम योगी ने दर्शन पूजन से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर से ‘श्री काशी विश्वनाथ धाम अन्न सेवा वाहन’ को रवाना किया। अन्न सेवा वैन के माध्यम से मंदिर के भोजनालय में निर्मित भोजन को अस्पतालों और संस्कृत विद्यालयों में उपलब्ध कराया जाएगा।

CM Yogi Adityanath in Varanasi: चुनाव के बाद पहली बार पहुंचे काशी

लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बार है, जब योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पूरे श्रावण मास में, श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles