रांची: Mainiyan Samman Yojana : झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना या महिला सम्मान योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये यानी सालाना 12000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Mainiyan Samman Yojana : कैसे कर सकते हैं आवेदन
इस योजना के लिए आवेदन प्रपत्र आंगनबाड़ी केंद्रो को को दिए गये हैं। आवेदक महिलाएं फार्म को आंगनबाड़ी केंद्र से प्राप्त कर सकती हैं। यदि आवेदक महिला को आंगनबाड़ी सेविका से फार्म नहीं मिल पाता हैं तो ऑनलाइन भी आवेदन कर सकती हैं।
Mainiyan Samman Yojana: ऑनलाइन करना हो आवेदन तो ऐसे करें
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदक महिला को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर “महिला सम्मान योजना” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद “न्यू रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करना होगा। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। आवेदन फार्म में आवश्यक जानकारी दर्ज कर फॉर्म को सबमिट कर सकेंगी। सरकार की तरफ से ट्रोलफ्री नंबर भी जारी किया गया है जिससे विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Mainiyan Samman Yojana : यह है आवेदन की अंतिम तिथि
महिला सम्मान योजना के तहत मुख्यमंत्री मंईयां योजना के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की तिथि 3 अगस्त से 10 अगस्त तक थी। अब झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ महिलाओं को दिलाने के लिए पूरे राज्य में 15 अगस्त तक विशेष कैम्प लगाकर आवेदन लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर किए पोस्ट में कहा है कि विशेष कैम्प के बाद भी महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
Mainiyan Samman Yojana : आवेदन की शर्तें
• महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• आवेदक महिला को झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए।
• महिला के पास आधार से जुड़ा बैंक खाता होना चाहिए।
• आवेदक महिला के परिवार की आय वार्षिक आठ लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• महिला के पास आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए।
• महिला के परिवार का नाम झारखंड राज्य अंत्योदय अन्न योजना में दर्ज होना चाहिए यानी गुलाबी, पीला, सफेद या हरा राशन कार्ड होना चाहिए।
Read Also-Mukhyamantri Mainiyan Samman Yojana : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना जागरूकता रथ को किया रवाना

