Home » PM Modi : 15 को प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से तीन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी 

PM Modi : 15 को प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से तीन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी 

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

– एसएसपी, सांसद, एसडीओ और डीआरएम के साथ की बैठक

– रेल मंत्रालय से टेलीफोनिक सूचना पर की जा रही तैयारी

जमशेदपुर : Tata Nagar Railway Station :   दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टाटानगर से दो नई वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। वर्तमान में टाटानगर रेलवे स्टेशन होकर रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। इसके अलावा रेलवे की ओर से दो नई वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करने की तैयारी की गयी है। आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों नई वंदे भारत ट्रेन को टाटानगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Tata Nagar Railway Station : पूरे स्टेशन परिसर व पार्किंग व्यवस्था का जीएम ने लिया जायजा

इधर, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा टाटानगर स्टेशन पहुंचे और पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा पार्किंग और फुट ओवर ब्रिज का निरिक्षण किया। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ऐजे राठौर, सीनियर डीसीएम, टाटानगर रेलवे के एआरएम एवं स्टेशन मैनेजर समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के अलावा प्रधानमंत्री के आगमन के लिए सुरक्षित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का भी जीएम श्री मिश्रा ने जायजा लिया।

Tata Nagar Railway Station : जीएम ने एसएसपी व जिला प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक

इस आयोजन की तैयारियों के लिए रांची की निजी एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम पलटेफार्म नंबर एक पर होगा। वहां यहां से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिख़ाकर रवाना करेंगे। जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और जिला प्रशासन के अधिकारियों साथ भी इस आयोजन को लेकर बैठक की। बैठक मे जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, एसडीओ पारुल सिंह, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, बाग़बेडा थाना प्रभारी शामिल हुए।

तीन वंदे भारत ट्रेनों को रवाना करेंगे पीएम

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटा से पटना, टाटा से ओडिशा के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री देवघर से बनारस तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

Tata Nagar Railway Station : रेल मंत्रालय की टेलीफोनिक सूचना पर की जा रही तैयारी

उन्होंने बताया की इसे लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री के आगमन की जानकारी नहीं मिली है। रेल मंत्रालय की ओर से टेलीफोनिक सूचना मिली है। उसके आधार यह तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे में टाटानगर स्टेशन का अलग स्थान है। वर्तमान में टाटानगर स्टेशन पर प्लेटफार्मों की संख्या पांच है। तीन और नये प्लेटफार्म बनाये जायेंगे। इस तरह यहां प्लेटफॉर्मों की कुल संख्या आठ हो जायेगी। इसके साथ ही सुरक्षा कवच की दिशा में भी रेलवे प्रशासन की ओर से कार्य किया जा रहा है।

Related Articles