कुछ दिनों में होने वाले IPL 2025 मेगाऑक्शन में, दस फ्रैंचाइजी से प्रत्येक के पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की उम्मीद की जा रही है। इन टीमों के पास एक राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड का उपयोग करने का ऑप्शन भी होगा। 29 सितंबर 2024 को होने वाली BCCI की 93वीं एनुअल बैठक से पहले इन रिटेंशन रूल्स के अनाउंसमेंट होने उम्मीद है।
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक IPL टीम के लिए कुल पर्स बढ़कर लगभग 115-120 करोड़ रुपए हो सकता है, जो तीन साल पहले पिछली मेगा नीलामी के दौरान स्थापित 90 करोड़ रुपए वेतन सीमा से अधिक है। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है, कि कितने भारतीय या विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, “कुल पर्स अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया गया है, लेकिन इसके 115-120 रुपए करोड़ के दायरे में होने की उम्मीद है।” नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली मेगा नीलामी की तारीख की घोषणा भी उसी दिन की जा सकती है, साथ ही वेन्यू भी तभी बताया जाएगा। अभी तक यह कन्फर्म नहीं है कि बैठक के बाद रिटेंशन और नीलामी के फैसले सार्वजनिक किए जाएंगे या रविवार की AGM के दौरान उन पर डिटेल में चर्चा की जाएगी।
IPL 2025 की मेगा नीलामी टूर्नामेंट से पहले होने वाली है, जिससे फ्रैंचाइजी अपनी टीम के लिए बेस्ट खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। रिटेंशन नंबर और नीलामी के अन्य नियमों के बारे में अंतिम निर्णय शनिवार को लिए जाने की उम्मीद है।
दो दिन चलने की उम्मीद
एक्सपर्ट का कहना है कि फरवरी 2022 और दिसंबर 2023 और 2024 में आयोजित नीलामी एक दिन चलती थी, लेकिन इस साल आगामी मेगा नीलामी दो दिनों तक चलने की उम्मीद है।

