Home » धनबाद के हीरापुर में महिला गार्ड के साथ 15-20 युवकों ने की मारपीट, चार पकड़े गए

धनबाद के हीरापुर में महिला गार्ड के साथ 15-20 युवकों ने की मारपीट, चार पकड़े गए

सबहेड - जब युवक उत्पात मचा रहे थे तो ज्यादातर लोग तमाशबीन बने थे। वहीं खरीदारी करने पहुंचे लोगों में कुछ ने साहस का परिचय देते हुए चार युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है।

by Rakesh Pandey
Big incident in Barwada
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद के हीरापुर स्थित एम बाजार नामक मॉल में शुक्रवार को कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया मचाया। दुकान में तोड़फोड़ की और यहां तैनात एक महिला गार्ड के साथ बदसलूकी की। उसके साथ मारपीट करने के बाद दुकान के कैश काउंटर में रखे पैसे लेकर फरार हो गए। उत्पाती युवकों की हरकत से कुछ देर के लिए दुकान में अफरातफरी का माहौल रहा। नवरात्र की नवमी को उपद्रवियों की इस हरकत की हर तरफ निंदा हो रही है।

सामने आए लोग, चार युवकों को पकड़ा

जब युवक उत्पात मचा रहे थे तो ज्यादातर लोग तमाशबीन बने थे। वहीं खरीदारी करने पहुंचे लोगों में कुछ ने साहस दिखाया। लोगों के प्रयास से चार युवक को पकड़ लिया गया। युवकों को पकड़ने के बाद लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। मारपीट की पूरी घटना माल में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

ऐसे हुई घटना

घटना के संबंध में बताया जाता है कि करीब आधा दर्जन युवक एक साथ मॉल में पहुंचे थे। कुछ देर तक रहने के बाद बिना कुछ खरीदारी किए ही मॉल से बाहर निकलने लगे। बैगेज काउंटर से युवकों ने अपना सामान मांगा। बैगेज काउंटर पर एक महिला गार्ड तैनात थी। महिला गार्ड ने युवकों से टोकन मांगा। युवकों ने उसे कोई टोकन तो नहीं दिया उल्टे उलझ गए। विवाद बढ़ता देख एम बाजार के कर्मचारियों ने जब युवकों से आधार कार्ड मांगा तो युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। थोड़ी देर के बाद करीब 12-15 युवक पहुंचे और मॉल के अंदर घुस कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

महिला गार्ड से मारपीट, कैश काउंटर तोड़ा

उत्पाती युवकों ने मॉल में जमकर तोड़फोड़ की। महिला गार्ड समेत अन्य कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा और उनके साथ मारपीट की। कैश काउंटर को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बीच वहां खरीदारी करने पहुंचे लोगों में से कुछ ने साहस का परिचय देते हुए चार युवकों को पकड़ लिया। अपने साथियों को पकड़ा जाता देख अन्य युवक फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर धनबाद थाना इंस्पेक्टर आरएन ठाकुर दल बल के साथ पहुंचे और चार युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों से थाने में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles