Home » Health Minister Dr. Irfan Ansari : स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को करेंगे Rims के डॉक्टरों के साथ बैठक, व्यवस्था दुरुस्त करने पर होगा विचार-विमर्श

Health Minister Dr. Irfan Ansari : स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को करेंगे Rims के डॉक्टरों के साथ बैठक, व्यवस्था दुरुस्त करने पर होगा विचार-विमर्श

by Vivek Sharma
Health Minister Dr. Irfan Ansari in Rims
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार (27 दिसंबर) को प्रशासनिक भवन में रिम्स के डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे। बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में रिम्स के प्रबंधक, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। इसमें रिम्स की प्रगति, सुधार समेत विभिन्न योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। वहीं रिम्स की स्थिति सुधारने को लेकर टास्क भी दिया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी को समय पर बैठक में उपस्थित रहने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को लेकर तैयारी के साथ आने को कहा गया है। बता दें कि 26 दिसंबर को बैठक निर्धारित थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। इस बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा होने वाली थी।

रिम्स में चल रही है तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री के रिम्स आने की सूचना पर हॉस्पिटल में 2 दिन से तैयारी चल रही है। वार्ड से लेकर ओपीडी में व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। सफाई करने वाली एजेंसी को पूरे हॉस्पिटल को चकाचक करने को कहा गया है। इसके लिए सुपरवाइजर को जमकर फटकार भी अधिकारियों ने लगाई है। ताकि स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान कहीं भी गंदगी दिखाई न दें। इसके पहले भी शपथ ग्रहण के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आने की सूचना पर पूरे हॉस्पिटल में व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया था।

रिम्स में इलाज कराने के बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल से हर दिन ढाई हजार मरीज पहुंचते है। जिसमें इमरजेंसी में 500 मरीज होते है। जबकि ओपीडी में 2000 मरीज इलाज के लिए आते है। ऐसे में रिम्स की व्यवस्था सुधारने को लेकर उपायुक्त की भी एंट्री हो चुकी है। एसडीओ ने भी रिम्स का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने रिम्स अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी। जिसमें उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को कहा था।

Read Also- टीबी मुक्त भारत अभियान: वीडियो कांफ्रेंसिंग में जुड़े स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान, जानें क्या कहा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने

Related Articles