भुवनेश्वर, ओड़िशा: ओड़िशा के राजभवन में आज 1000 आदिवासी बच्चों ने भ्रमण किया। ये बच्चे झारखंड के आदिवासी समुदाय से हैं और इस भ्रमण का आयोजन ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने किया था। रघुवर दास ने इन बच्चों से वादा किया था कि वह उन्हें राजभवन घुमाएंगे, और आज उन्होंने यह वादा पूरा किया।

रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी और लिखा, “आज KIIT और KISS के लगभग 1000 बच्चों ने राजभवन का दौरा किया। ये सभी बच्चे झारखंड के आदिवासी समुदाय से हैं। मैंने इन बच्चों से राजभवन दिखाने का वादा किया था, इसी क्रम में ये राजभवन के भ्रमण पर आए।”
इस दौरान रघुवर दास ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, “आगे बढ़ने के लिए बड़े सपने देखना जरूरी है। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रयत्न करें। समर्पित प्रयास ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।” उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
गौरतलब है कि रघुवर दास ने दो दिन पहले ही अपने राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है। वह आज झारखंड वापस लौट रहे हैं और 27 दिसंबर को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

