रांची : जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस रांची ने कैंपस में सिन्नेक्स द्वारा प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप की चुनौतियों का सामना करना: पारिस्थितिकी तंत्र विषय पर वार्ता का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में ओसम डेयरी के सह-संस्थापक और सीईओ अभिनव शाह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। जिन्होंने अपनी यात्रा स्टूडेंट्स के साथ साझा की। साथ ही उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन भी किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. जोसेफ मारियानुस कुजूर एसजे निदेशक एक्सआईएसएस ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने स्टार्टअप्स के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने स्टार्टअप यात्रा को बच्चों को पालने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान आने वाले चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम को समझने के लिए ज्ञान और समझ दोनों की आवश्यकता पर जोर दिया।
वार्ता का समापन क्विज के साथ हुआ। स्टूडेंट्स ने एक्सपर्ट्स से सवाल पूछे और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
Read Also: दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे राज्य के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के शिक्षकेतर कर्मचारी!

