Home » Annual Sports Meet : बहरागोड़ा महाविद्यालय के बीएड कैंपस में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Annual Sports Meet : बहरागोड़ा महाविद्यालय के बीएड कैंपस में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बहरागोड़ा महाविद्यालय के मटिहाना स्थित BEd कैंपस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की ओर से किया गया। मंगलवार को उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डॉक्टर हसन इमाम और राज्य के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने संयुक्त रूप से किया। यह दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार 18 फरवरी को शुरू हुई। 19 फरवरी को भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर कल 11 प्रतियोगिताएं निर्धारित की गई हैं, जिनमें से पहले दिन में सात-सात प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर बालकृष्ण बेहरा ने की। इस मौके पर डॉक्टर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार किसी की भी खेल के लिए समुचित ढंग से आज तक बजट में प्रावधान नहीं किया गया है। झारखंड में खेल के क्षेत्र में विशेष कर हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी में अपार संभावनाएं हैं। दर्जन भर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके हैं l खेल के क्षेत्र में राज्य सरकार अगर बेहतर पहल करे तो सबसे ज्यादा खिलाड़ी झारखंड दे सकता है l करियर बनाने की दृष्टि से भी खेल एक बेहतर विकल्प है l डॉक्टर हसन ने कहा कि बगैर जिद किए सफलताएं नहीं मिलती हैं l कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण आपको सफलता दिलाएगी l कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डी राजन ने किया l इस मौके पर डॉक्टर पीके चंचल खेल प्रभारी, विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं विशेषज्ञ रेफरी द्वारा सेवाएं दी गई l

Read also – Mahakumbh : महाकुंभ को ममता बनर्जी ने कहा मृत्यु कुंभ, संत समाज में आक्रोश

Related Articles