गोरखपुर : भारतीय रेलवे के पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र ने आगामी कार्यों के कारण अप्रैल से 50 से अधिक ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की है। यह निर्णय डोमिनगढ़-गोरखपुर रेलखंड पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 27 अप्रैल से 3 मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जाएगा और कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया जाएगा।
गाड़ियों के स्टेशन में बदलाव
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ ने बताया कि 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 27 अप्रैल से 3 मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होंगे। इस दौरान, कुछ प्रमुख ट्रेनों के स्टेशन बदल जाएंगे और कुछ ट्रेनें निर्धारित मार्ग से भिन्न स्थानों तक चलाई जाएंगी। उदाहरण के लिए, 11 अप्रैल से 2 मई तक 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन गोमतीनगर तक ही चलेगी और वापसी में 13 अप्रैल से 4 मई तक यह गोमतीनगर से चलेगी। इसके अलावा, 13 अप्रैल से 4 मई तक 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस नकहा जंगल तक चलेगी, जबकि 14 अप्रैल से 5 मई तक 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस नकहा जंगल से चलेगी।
निरस्त होने वाली प्रमुख ट्रेनें
कुछ प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव के साथ-साथ कई ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। यह ट्रेने 12 अप्रैल से 5 मई तक निरस्त रहेंगी:
• 12530/29 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र
• 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस
• 15274 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल
• 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
• 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
• 15211/12 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस
• 15031/32 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस
• 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस
• 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस
• 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस
• 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस
• 15068 बांद्रा टर्मिनेस-गोरखपुर
• 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर
• 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी
अन्य ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त
इसके अलावा, 20 अप्रैल से 5 मई तक अलग-अलग तारीकों में कई अन्य ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। इनमें शामिल हैं:
• 12587/88 जम्मूतवी-गोरखपुर
• 22424/23 गोरखपुर-अमृतसर
• 12597/98 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
• 15023/24 यशवंतपुर-गोरखपुर
• 15004/03 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर
• 18205/06 नौतनवा-दुर्ग
• 15621/22 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या
• 15531/32 अमृतसर सहरसा
• 15029/30 पुणे-गोरखपुर
• 15017/18 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस
• 15045/15046 ओखा-गोरखपुर
• 22533/34 यशवंतपुर गोरखपुर
• 15705/06 दिल्ली-कटिहार
वंदे भारत एक्सप्रेस भी होगी रद्द
इसके अतिरिक्त, वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रेनें भी 27 अप्रैल से 2 मई तक निरस्त रहेंगी। 12587/88 जम्मूतवी-गोरखपुर, 15023/24 यशवंतपुर-गोरखपुर जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी इस दौरान रद्द की जाएंगी।
Read Also: Gorakhpur Ring Road: रिंग रोड निर्माण के खिलाफ किसानों का विरोध, जीडीए से उचित मुआवजे की मांग

