Home » Maharajganj Road Accident : वाहन का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की मौत

Maharajganj Road Accident : वाहन का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं तीन छात्राओं की मौत

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामूली रूप से घायल चार छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया। मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें तीन छात्राओं की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गईं। यह हादसा बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा-धानी मार्ग पर स्थित सिकंदराजीतपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना के समय तीनों छात्राएं बोर्ड परीक्षा देने के लिए जा रही थीं, लेकिन रास्ते में बोलेरो का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के करमहा बुजुर्ग निवासी चांदनी पटेल, बरगदवा विशुनपुर निवासी प्रीति और गायत्री के रूप में की गई है। जबकि अन्य छह छात्राओं और चालक रियाज को गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में नंदनी, प्रियंका, रिमझिम, मनीषा, सोनी और चालक रियाज शामिल हैं।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि मामूली रूप से घायल चार छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया। मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा स्थित पारस नाथ इंटर कॉलेज की हाई स्कूल की छात्राएं अपनी परीक्षा देने के लिए बोलेरो में सवार हो कर महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज धानी जा रही थीं। जैसे ही वे लोग सिकंदराजीतपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, बोलेरो का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। घायलों को तत्काल बाहर निकाला और अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई।

Read Also- PRISONER WEDDING : शादी के लिए एक घंटा की रिहाई, फिर दूल्हा गया जेल, जिसके अपहरण में लगी हथकड़ी उसी के साथ लिए सात फेरे

Related Articles