Home » बिहार में बढ़े टोल टैक्स की दरें आज से लागू, जानें कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी

बिहार में बढ़े टोल टैक्स की दरें आज से लागू, जानें कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी

बिहार के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से प्रभावी हो चुकी हैं और अब सभी वाहन मालिकों को इन बढ़ी हुई दरों के हिसाब से टोल टैक्स चुकाना होगा।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : आज यानी एक अप्रैल से बिहार में टोल टैक्स की नई दरें लागू हो गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नए वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स की दरों को बढ़ा दिया है। इस वृद्धि से बिहार के विभिन्न हाईवे और टोल प्लाजा पर यात्रा करने वाले वाहनों को अधिक शुल्क चुकाना पड़ेगा। यह नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से प्रभावी हो चुकी हैं और अब सभी वाहन मालिकों को इन बढ़ी हुई दरों के हिसाब से टोल टैक्स चुकाना होगा।

दीदारगंज टोल प्लाजा पर बढ़ा टैक्स

पटना-बख्तियारपुर हाईवे पर स्थित दीदारगंज टोल प्लाजा पर टैक्स में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस वृद्धि के तहत हल्के वाहनों से एकल यात्रा के लिए 135 रुपये के बजाय अब 140 रुपये, 24 घंटे के लिए 200 रुपये के बजाय 210 रुपये, और मासिक पास के लिए 4455 रुपये की बजाय 4615 रुपये लिये जाएंगे। वहीं, हल्के व्यावसायिक वाहनों को 210 रुपये, 24 घंटे के लिए 315 रुपये और मासिक पास के लिए 7040 रुपये चुकाने होंगे। बड़े वाहनों, जैसे ट्रक और बसों के लिए भी टोल टैक्स बढ़ा है। अब ट्रक और बसों को 425 रुपये, 24 घंटे के लिए 635 रुपये और मासिक पास के लिए 14115 रुपये देने होंगे।

मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर मामूली वृद्धि

मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर स्थित मनियारी टोल प्लाजा पर हल्के और छोटे वाहनों के एकल यात्रा के लिए टोल टैक्स में वृद्धि नहीं की गई है। हालांकि, 24 घंटे के भीतर दोतरफा यात्रा करने वाले हल्के और छोटे वाहनों को पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।

दरभंगा, सीतामढ़ी और पूर्णिया में भी बढ़े टैक्स

दरभंगा फोरलेन के मैठी टोल पर अलग-अलग प्रकार के वाहनों से एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये तक का टोल टैक्स लिया जाएगा। वहीं, सीतामढ़ी के रुन्नी टोल प्लाजा पर एकल यात्रा के लिए 5 से 15 रुपये और दोतरफा यात्रा के लिए 5 से 30 रुपये की वृद्धि हुई है। दरभंगा-पूर्णिया हाईवे पर राजे टोल पर भी विभिन्न वाहनों से एकल यात्रा के लिए पांच से 35 रुपये तक का बढ़ा हुआ टोल टैक्स लिया जाएगा।

Read Also: FINANCIAL YEAR 2025 : आज फाइनेंशियल ईयर के साथ हो रहे ये 5 बड़े बदलाव, कमर्शियल प्रॉपर्टी से लेकर GST तक, जानें आप पर क्या होगा असर

Related Articles