नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जो भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा में अग्रणी है, अब खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है। बल के खिलाड़ियों ने हाल की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया।
महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रमुख आयोजनों में सेपकटकरा विश्व कप, 18वीं पुलिस निशानेबाजी चैंपियनशिप, 72वीं तैराकी-क्रॉस कंट्री, 68वीं पुलिस ड्यूटी मीट और पहली कबड्डी प्रीमियर प्रतियोगिता शामिल हैं। सेपकटकरा विश्व कप 2025 (20-25 मार्च, पटना) में भारत ने 1 स्वर्ण, 1 रजत, 5 कांस्य सहित 7 पदक जीते, जिसमें एसएसबी के 8 खिलाड़ियों (2 पुरुष, 6 महिला) का योगदान रहा। 68वीं पुलिस ड्यूटी मीट में एसएसबी ने कंप्यूटर अवेयरनेस इवेंट में पहला स्थान हासिल किया।
27 मार्च को हुए सम्मान समारोह में 38वें राष्ट्रीय खेल, 73वीं बी.एन. मुल्लिक फुटबॉल चैंपियनशिप, कॉम्बैट शूटिंग और घुड़सवारी चैंपियनशिप 2025 के विजेताओं को भी सम्मान मिला। महानिदेशक ने कहा कि खिलाड़ी बल के प्रशिक्षण और संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मंचों पर परचम लहरा रहे हैं। समारोह में अपर महानिदेशक डॉ. अनुपमा निलेकर चंगा, महानिरीक्षक गणेश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Read Also: SRH vs GT: सिराज-शुभमन ने किया सनराइजर्स को किया पस्त, हैदराबाद में गुजरात का बजा डंका

