Home » Odisha Lightning : ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर : महिलाओं और नाबालिगों समेत 11 की मौत, कई घायल

Odisha Lightning : ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर : महिलाओं और नाबालिगों समेत 11 की मौत, कई घायल

by Rakesh Pandey
Odisha Lightning Khunti
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर : ओडिशा में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने भीषण तबाही मचाई। ‘काल बैसाखी’ के प्रभाव के चलते राज्य के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की कई घटनाएं हुईं, जिनमें 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन नाबालिग शामिल हैं। इन घटनाओं में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

आकाशीय बिजली से जानलेवा हादसे, कोरापुट में चार की मौत

राज्य के कोरापुट, गंजाम, जाजपुर, ढेंकानाल, बालासोर और मयूरभंज जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।
कोरापुट जिले में चार लोगों की मौत हुई। सेमिलिगुडा ब्लॉक के खालपाड़ी गांव के 32 वर्षीय दास जानी की मौत मछली पकड़ते समय बिजली गिरने से हुई। वहीं, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के पारादीगुड़ा गांव में बुदरी मंडिंगा (60), उनकी पोती कासा मंडिंगा (16) और अंबिका काशी (35) की खेत के पास झोपड़ी में जाते समय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हुए।

गंजाम और जाजपुर में बच्चों और महिलाओं की जान गई

गंजाम जिले के बेलगुंठा थाना क्षेत्र के केबिरी ब्रह्मपुर की रीता गौड़ (30) आम के बागान के पास बिजली गिरने से घायल हुईं और बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। तनराडा गांव में नर्मदा पोलाई (38) की भी घर के बाहर बैठे समय बिजली गिरने से मौत हो गई। जाजपुर जिले के धर्मशाला ब्लॉक स्थित बुरुसाही गांव में तारा हेम्ब्रम (9) और जाखुन चातर (12) खेत में खेलते समय बिजली की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई।

ढेंकानाल और मयूरभंज में भीषण घटनाएं

ढेंकानाल जिले के कुसुमुंडिया गांव में सुरुशी बिस्वाल (40) घर के सामने खड़ी थीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। वे मौके पर ही दम तोड़ बैठीं। गंडिया थाना क्षेत्र के कबरा गांव में सनातन दियान (45) खेत से लौटते समय बिजली गिरने से झुलस गए और उनकी भी मौके पर मौत हो गई। मयूरभंज जिले में उडाला थाना क्षेत्र के कुटिंग गांव के मजदूर चुनाराम किस्को (31) की मौत उस वक्त हुई जब वे उपरबेड़ा वन क्षेत्र से अपने रिश्तेदार के घर लौट रहे थे। उन्हें सोरो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मौसम विभाग का अलर्ट और सावधानी की अपील

राज्यभर में भारी वर्षा, तूफान और बार-बार बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बिजली गिरने की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

नागरिकों के लिए आवश्यक सावधानियां:

खुले स्थानों पर न रहें, विशेष रूप से खेत, मैदान और ऊंची जगहों से दूर रहें।

बिजली गिरने के दौरान पेड़ों और धातु की वस्तुओं के संपर्क से बचें।

आसमान में गरज-चमक सुनाई दे, तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का खुले में प्रयोग न करें।

Read Also- Jharkhand Heat Wave : हीट वेव की चपेट में खूंटी जिला : तापमान बढ़ने से हर दिन 15-20 लोग अस्पताल में हो रहे भर्ती

Related Articles