Home » Chaibasa News : टोंटो: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने खाया जहर, मौत

Chaibasa News : टोंटो: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने खाया जहर, मौत

by Rajeshwar Pandey
Tonto thana tonto police station
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना अंतर्गत सुइअमबा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद से क्षुब्ध होकर एक महिला ने कीटनाशक खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त हरीश मुंडारी की पत्नी जिरा मुंडारी के रूप में की गई है।

शनिवार रात की घटना

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को जिरा मुंडारी का परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। इस कलह से नाराज होकर उसने उसी रात घर में रखी जहरीली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा खाते ही उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी रविवार को टोंटो थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

गांव में शोक का लहर

ग्रामीणों के अनुसार जिरा बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव की महिला थी। एक मामूली घरेलू विवाद के कारण वह इतना आत्मघाती कदम उठा लेगी, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। घटना के बाद से पूरे सुइअमबा गांव में मातम पसरा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

टोंटो थाना पुलिस ने परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और मामले की पूरी हकीकत स्पष्ट हो पाएगी।

Read Also: Jamshedpur Crime: कदमा इलाके में काना इमरान गैंग का आतंक, कुल्हाड़ी से मार कर युवक को किया घायल, सिटी एसपी से शिकायत

Related Articles

Leave a Comment