Home » Arka Jain University placement Drive : एजेयू के 11 छात्रों को मिला जेएमएस माइनिंग में प्लेसमेंट, 6 लाख के पैकेज पर हुए लॉक

Arka Jain University placement Drive : एजेयू के 11 छात्रों को मिला जेएमएस माइनिंग में प्लेसमेंट, 6 लाख के पैकेज पर हुए लॉक

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : अर्का जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू) के लिए एक और गौरवशाली उपलब्धि सामने आई है। हाल ही में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भारत की अग्रणी अंडरग्राउंड कोयला खनन कंपनी जेएमएस माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने यूनिवर्सिटी के एमबीए, बीबीए और बी.कॉम पाठ्यक्रमों के छात्रों को आकर्षक वेतन पैकेज पर नियुक्त किया।

पद और पैकेज

प्लेसमेंट ड्राइव के के परिणामों की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि जूनियर स्टोर कीपर के पद (सिर्फ स्नातक) पर चयनित छात्रों को कंपनी ने 5 लाख 6 हजार 942 प्रति वर्ष के पैकेज पर लॉक किया है। वही, ऑफिस एसोसिएट (सिर्फ स्नातकोत्तर) पद पर चयनित छात्रों को 6 लाख 01 हजार 519 रुपये सालाना पैकेज ऑफर किया गया है। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 11 छात्रों का चयन हुआ, जिनमें से 9 स्नातक और 2 स्नातकोत्तर छात्र शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ने छात्रों की सफलता पर जताया हर्ष

अर्का जैन यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ने छात्रों की इस सफलता को शिक्षा व उद्योग के समन्वय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “छात्रों को जेएमएस जैसी तकनीकी रूप से समृद्ध कंपनी में करियर आरंभ करने का अवसर मिलना एजेयू की गुणवत्ता शिक्षा, व्यवहारिक प्रशिक्षण और इंडस्ट्री-कनेक्ट को प्रमाणित करता है।”

Related Articles