Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर के उलीडीह में एक घर पर चोरों ने बोला धावा, कीमती सामान पार कर ले गए चोर

Jamshedpur News : जमशेदपुर के उलीडीह में एक घर पर चोरों ने बोला धावा, कीमती सामान पार कर ले गए चोर

मानगो के डिमना रोड पर चोरों का आतंक, लॉटरी और ब्राउन शुगर से बढ़ रहा अपराध

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur dimna theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में डिमना रोड स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। मंगलवार की रात चोरों ने उलीडीह थाना क्षेत्र में एक घर में धावा बोल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान मालिक के जाग जाने पर उसे चाकू दिखा कर धमकी भी दी। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

बताते हैं कि चोरों ने मंगलवार की रात डिमना रोड पर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के बगल में रहने वाले पप्पू गौतम के घर में चोरों ने धावा बोला। चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और गेट का ताला तोड़ दिया। खिड़की से अंदर प्रवेश करने की कोशिश के दौरान शोर सुनकर पप्पू की नींद खुल गई। जैसे ही उनकी नजर चोरों से मिली, चोरों ने बाहर से ही बटन चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और गालियां देने लगे। पप्पू ने मोबाइल से फोन करने की कोशिश की तो चोर उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी देकर फरार हो गए। जाते-जाते चोर घर के आंगन में रखा पानी का मोटर भी ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय थानेदार से पूरे मामले की जानकारी साझा की। विकास सिंह ने कहा कि पूरा मानगो इलाका डेली लॉटरी और ब्राउन शुगर का अड्डा बन चुका है। किसी भी चौक-चौराहे पर खुलेआम अवैध धंधा चल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि थाने की जानकारी और इजाजत के बिना ऐसा संभव नहीं है। विकास सिंह ने कहा कि बीते कुछ दिनों में अवैध काम और अवैध वसूली दोगुनी हो गई है और इसमें बड़े सफेदपोश भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने मांग की कि इस पर तुरंत रोक लगाई जाए।

उलीडीह थाने से महज 800 मीटर की दूरी पर हो रही वारदातें पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। 12 अगस्त को लक्ष्मी नारायण के घर में चोर घुसे। अचानक आवाज से घर मालिक की नींद खुल गई, जिसके बाद चोर बर्तन लेकर फरार हो गए। इसी तरह 16 अगस्त को पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी देवी के घर से सिलेंडर की चोरी हुई। पीड़ित परिवारों ने मौखिक रूप से पुलिस को जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई शून्य रही।

Read also Jamtara Diversion Bridge : जामताड़ा में डायवर्जन पुल पार करते कार सवार पांच लोग बहे, एक युवक लापता

Related Articles