Home » Jharkhand Crime News : हैदरनगर में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Jharkhand Crime News : हैदरनगर में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Jharkhand Hindi News : हैदरनगर हाई स्कूल मैदान में बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

by Birendra Ojha
Ramgarh Firing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हैदरनगर हाई स्कूल मैदान में शनिवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू (22 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज का घर हाई स्कूल मैदान के ठीक सामने है। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत हैदरनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल- हुसैनाबाद रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

Related Articles