RANCHI: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को विधानसभा से पारित ‘झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक-2025’ पर को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस विधेयक के पास होने से राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के माध्यम से औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इस विधेयक से उद्योगों की स्थापना और संचालन के लिए जरूरी परमिशन व इंस्पेक्शन से छूट प्रदान की गई है। जिससे नए उद्यमों की स्थापना प्रक्रिया अधिक सरल हो जाएगी।
सिंगल विंडो से एमएसएमई को मिलेगी गति
इसके अलावा ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ के माध्यम से लाइसेंस से लेकर परमिशन से संबंधित सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यह विधेयक राज्य में एमएसएमई को गति प्रदान करने, छोटे व्यवसायों के विकास को प्रोत्साहन देने और निवेश को आकर्षित करने की दिशा में सकारात्मक पहल है।

