RANCHI: रातू के फुटकलटोली स्थित कमल कॉलोनी रोड नंबर 6 में फल गोदाम में रविवार को देर शाम भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आग की लपटें तेज हो जाने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान आसपास के कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को हटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में लपटें उंचाई तक पहुंच गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
RANCHI FIRE NEWS: फुटकल टोली में लगी भीषण आग, जानें फिर क्या हुआ
RANCHI : रांची के रातू पुटकलटोली कमल कॉलोनी रोड नंबर 6 में भीषण आग, कई घरों को नुकसान की आशंका। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।
124

