Home » RANCHI CRIME NEWS: कांके ब्लॉक चौक के पास से ड्रग पेडलर गिरफ्तार, इतना मिला ब्राउन शुगर

RANCHI CRIME NEWS: कांके ब्लॉक चौक के पास से ड्रग पेडलर गिरफ्तार, इतना मिला ब्राउन शुगर

by Vivek Sharma
ब्राउन शुगर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: एसएसपी रांची राकेश रंजन के निर्देश पर राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 14 दिसंबर को कांके थाना क्षेत्र में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पेट्रोलिंग टीम वेटनरी कॉलेज रोड स्थित कांके ब्लॉक चौक के पास संदिग्ध स्थिति में दो लोगों को देखा। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन एक अपराधी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। जबकि दूसरे पेडलर को पुलिस ने घेराबंदी कर पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से 33 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला है।

सासाराम से मंगाकर करता था बिक्री

गिरफ्तार पेडलर की पहचान संजीव कुमार सिंह किशोरगंज रोड  थाना सुखदेवनगर के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 3.80 ग्राम ब्राउन शुगर 33 पुड़िया में मिला। वहीं उसके पास से एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन, एक छोटा चीन निर्मित मोबाइल फोन, 2,000 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह एक अंतरराज्यीय गिरोह का पेडलर है। बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर मंगवाकर रांची के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर बिक्री करता है। आरोपी ने ये भी बताया कि वह इसी क्रम में कांके के ब्लॉक चौक क्षेत्र में ग्राहक को ब्राउन शुगर देने आया था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

READ ALSO: RANCHI NEWS: डोरंडा कॉलेज में खुला आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जानें स्टूडेंट्स को किस चीज की मिलेगी ट्रेनिंग

Related Articles