RANCHI: कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक आदिकांत महतो का तबादला कर दिया गया है। एसएसपी रांची राकेश रंजन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब उन्हें पुलिस केंद्र रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वे अविलंब पुलिस केंद्र रांची में अपना योगदान सुनिश्चित करें। जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से जा रहे एक सिपाही को रोका गया। जहां जांच के दौरान सिपाही ने थाना प्रभारी सहित मौके पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ हंगामा किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए रांची एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
RANCHI NEWS: कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक का तबादला, पुलिस केंद्र रांची में देंगे योगदान
115

