Home » XLRI Jamshedpur में ऑनलाइन मोड के दो एग्जीक्यूटिव कोर्स की Admission प्रक्रिया शुरू

XLRI Jamshedpur में ऑनलाइन मोड के दो एग्जीक्यूटिव कोर्स की Admission प्रक्रिया शुरू

XLRI Jamshedpur : एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस स्ट्रैटजीज फॉर सीएक्सओ कोर्स वरिष्ठ पेशेवरों और सी-सूट लीडर्स के लिए तैयार किया गया है।

by Anand Mishra
XLRI Jamshedpur campus promoting online executive courses admission
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड के जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआई -जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) ने अपने दो प्रमुख एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक्सएलआरआई प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस स्ट्रैटजीज फॉर सीएक्सओ (बैच 3) और पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सीएसआर लीडरशिप (PGCCSRL) दोनों ही कोर्स में उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

VIL प्लेटफॉर्म के जरिए होगा कोर्स का संचालन

बताया गया है कि दोनों प्रोग्राम एक्सएलआरआई के वर्चुअल इंटरएक्टिव लर्निंग (VIL) प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित होगी। इसे खास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किया गया है। ये वर्किंग प्रोफेशनल को फ्लैक्सिबल और उच्च गुणवत्ता वाला शिक्षा विकल्प प्रदान करते हैं।

एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा इन एडवांस्ड बिजनेस स्ट्रैटजीज फॉर सीएक्सओ कोर्स वरिष्ठ पेशेवरों और सी-सूट लीडर्स के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए कम से कम 10 वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है। हालांकि पिछले बैचों में शामिल प्रतिभागियों का औसत अनुभव 17-18 वर्ष रहा था, जो विभिन्न उद्योगों से आए थे।

पाठ्यक्रम के विषय

पाठ्यक्रम में कॉर्पोरेट फाइनेंस एंड वैल्यूएशन, एआई स्ट्रैटजी इन डिजिटल वर्ल्ड, कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड स्ट्रैटजिक लीडरशिप, एंटरप्रेन्योरशिप एंड न्यू वेंचर क्रिएशन जैसे विषय शामिल हैं। बताया गया है कि एक्सएलआरआई के अनुभवी फैकल्टी द्वारा पढ़ाया जाने वाला यह कोर्स सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुप्रयोग से जोड़ता है। सफल प्रतिभागियों को एग्जीक्यूटिव डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा और वे एक्सएलआरआई एलुमनाई स्टेटस के लिए पात्र होंगे।

पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सीएसआर लीडरशिप

दूसरा कोर्स पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सीएसआर लीडरशिप, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल के लिए है। यह कार्यक्रम सीएसआर रणनीति, नीति और कानून, हितधारक जुड़ाव, कार्यक्रम डिजाइन एंड इवैल्यूएशन, सस्टेनेबिलिटी फ्रेमवर्क और नैतिक नेतृत्व पर केंद्रित है। यह कोर्स सीएसआर प्रैक्टिशनर्स, विकास क्षेत्र के पेशेवरों और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े कॉर्पोरेट मैनेजर्स के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार एक्सएलआरआई की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

Read Also: Srijan Samvad : ऋत्विक घटक, राजकपूर व गुरुदत्त की फिल्मों पर हुई बात, 157वें सृजन संवाद के शताब्दी समारोह में जुड़े तीन महादेशों के वक्ता

Related Articles