Home » RANCHI FIRE NEWS : दवा दुकान में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर खाक

RANCHI FIRE NEWS : दवा दुकान में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर खाक

by Vivek Sharma
दवा दुकान में आग
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित एक दवा दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में दवा दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखी अधिकांश दवाइयां जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगों के अनुसार, कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में सोमवार की देर रात अचानक दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग की लपटें दुकान से बाहर निकलने लगीं। उस समय दुकान बंद थी और दुकानदार दुकान बंद कर घर जा चुके थे। आसपास के स्थानीय लोगों ने जब आग और धुआं देखा तो तत्काल दुकानदार को सूचना दी और अग्निशमन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई।

सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। लेकिन तब तक दुकान में रखी दवाइयां, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles