Home » Palamu News: 11 सूत्री मांगों को लेकर जोमैटो कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, पलामू में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ठप

Palamu News: 11 सूत्री मांगों को लेकर जोमैटो कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, पलामू में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ठप

बुधवार से पलामू जिले के करीब 100 जोमैटो कर्मी हड़ताल पर हैं। कर्मी श्रम कानून के तहत वेतन निर्धारण, कमीशन और अन्य सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu Zomato News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू में 11 सूत्री मांगों को लेकर जोमैटो कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को भी चल रही है। हड़ताल पर रहे कर्मियों ने सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन से अविलंब मांगें पूरी करने को कहा है। कर्मियों की हड़ताल की वजह से जिले में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा पूरी तरह प्रभावित है।

गौरतलब है कि बुधवार से पलामू जिले के करीब 100 जोमैटो कर्मी हड़ताल पर हैं। कर्मी श्रम कानून के तहत वेतन निर्धारण, कमीशन और अन्य सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं।

कर्मियों की प्रमुख मांगों में श्रम कानून के अनुसार मजदूरी तय करने, प्रत्येक राइडर का बीमा, यात्रा भत्ता, इंसेंटिव में बढ़ोतरी, रेस्टोरेंट वेटिंग टाइम भत्ता, जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल की सुविधा, कंपनी पदाधिकारियों द्वारा श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग बंद करने, आठ घंटे काम पर ओवरटाइम इंसेंटिव, मेदिनीनगर में कंपनी कार्यालय की स्थापना, तथा जोमैटो श्रमिक मदन पासवान और दिलीप कुमार की पूर्व में हुई दुर्घटना का मुआवजा शामिल है।

प्रदर्शन में जोमैटो श्रमिक सदस्य सुमित पाठक, नीरज वर्मा, शकील अंसारी, राजकुमार, संदीप, मदन, नवनीत, रोहित, विकी, कौशलेंद्र, शैलेंद्र, रतन सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे।

Also Read: Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में ऑडियो क्लिप के जरिए लोगों को सड़क सुरक्षा के टिप्स देगा जागरूकता रथ, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 की हुई शुरुआत

Related Articles