Home » Adityapur Tregedy : आदित्यपुर में रेल लाइन पर नग्न हालत में मिला सिर कटा अज्ञात शव, साजिश या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस

Adityapur Tregedy : आदित्यपुर में रेल लाइन पर नग्न हालत में मिला सिर कटा अज्ञात शव, साजिश या दुर्घटना, जांच में जुटी पुलिस

by Anand Mishra
palamu murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Adityapur/Saraikela-Kharsawan (Jharkhand) : झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज और भयावह घटना सामने आई। आदित्यपुर स्टेशन से गम्हरिया जंक्शन की ओर जाने वाली रेल लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। शव पोल संख्या 258/22-24 के पास देखा गया, जहां एक पुरुष का नग्न धड़ रेल पटरी के किनारे पड़ा हुआ था, जबकि उसका सिर शरीर से अलग कुछ दूरी पर मिला। शव की स्थिति को देखकर आसपास के लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं।

शव की शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रेल लाइन के पास शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

सभी एंगल पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला रेल दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन शव की हालत को देखते हुए किसी साजिश या आपराधिक वारदात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा है या हत्या।

रेल लाइन से सटे इलाके में दहशत

घटना के बाद से रेल लाइन से सटे इलाकों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग इस घटना को लेकर सहमे हुए हैं और पुलिस से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Read Also- Palamu Shooter Arrested : दुबई से ऑपरेट हो रहे प्रिंस खान गैंग की पलामू में दस्तक, हथियार के साथ शूटर गिरफ्तार

Related Articles