Home » RANCHI NEWS : शीतलहरी को लेकर डीसी ने जारी किया आदेश, 6 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

RANCHI NEWS : शीतलहरी को लेकर डीसी ने जारी किया आदेश, 6 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

by Vivek Sharma
स्कूल बंद
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : रांची जिले में भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में भारी ठंड और शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। रांची जिला येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया है, जहां तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनज़र भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में KG से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 5 जनवरी  से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।

हालांकि, यदि इस अवधि में किसी स्कूल में परीक्षा निर्धारित है, तो वे अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे। साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षाओं के संचालन को लेकर भी स्कूलों को निर्णय लेने की छूट दी गई है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी स्कूल पहले से ही शीतकालीन अवकाश के कारण 5 जनवरी तक बंद हैं। वहीं 6 जनवरी को सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे। इस दिन शिक्षक स्कूल में उपस्थित होकर eVV पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

Related Articles