Home » Jamshedpur News : विधायक सरयू राय ने 2.86 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Jamshedpur News : विधायक सरयू राय ने 2.86 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Jamshedpur News : विधायक ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि पूरे मानगो क्षेत्र को चार भागों में विभाजित कर विस्तृत विकास योजना तैयार की जाए।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur MLA Saryu Roy laying foundation stone and inaugurating development scheme
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर और मानगो क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए विधायक सरयू राय ने सोमवार को 2 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। ये योजनाएं विधायक निधि तथा जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत क्रियान्वित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक निधि से 2 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत वाली कुल 38 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जबकि 26 लाख 32 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हुई 4 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला योजना अनाबद्ध निधि से 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से डिमना मध्य विद्यालय में 6 अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास हुआ।

इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि यदि एक साथ पूरी राशि उपलब्ध न हो, तो विकास योजनाओं को चरणबद्ध और वर्षवार लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने नाला आधारित विकास योजना को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए मानगो नगर निगम को वैज्ञानिक और दीर्घकालिक योजना बनाने का सुझाव दिया।

उन्होंने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि पूरे मानगो क्षेत्र को चार भागों में विभाजित कर विस्तृत विकास योजना तैयार की जाए, ताकि हर इलाके का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके। साथ ही सभी छोटे-बड़े नालों की मैपिंग कर यह स्पष्ट किया जाए कि कौन सा नाला किस बड़े नाले में मिल रहा है।

विधायक ने कहा कि इस तरह की वैज्ञानिक योजना से बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और घरों व सड़कों में नाले का पानी घुसने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

Read Also: Jamshedpur News: पत्नी हत्याकांड में फरार पति का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles