Home » Koderma News : कर्ज के दबाव के चलते कोडरमा में व्यवसायी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Koderma News : कर्ज के दबाव के चलते कोडरमा में व्यवसायी ने जहर खाकर की आत्महत्या

by Mujtaba Haider Rizvi
palamu murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Koderma : झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद के तुरिया मुहल्ला में 55 वर्षीय व्यवसायी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक बजरंगी विश्वकर्मा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।बजरंगी विश्वकर्मा के पुत्र योगेश कुमार ने बताया कि उनके पिता बक्सा बनाकर बेचने का कारोबार करते थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

शुक्रवार की शाम वे दुकान से लौटकर घर आए, परिवार के साथ भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर दरवाजा खोलकर देखा गया, जहां वे बेहोशी अवस्था में पड़े मिले और मुंह से झाग निकल रहा था। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।योगेश का आरोप है कि उनके पिता ने कारोबार के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया था और सूदखोरों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने करमा निवासी संजय यादव पर पैसे लौटाने के लिए मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया है।

वहीं, संजय यादव ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों पहले बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये उधार दिए थे, जो वापस मिल चुका है और वर्तमान में कोई लेनदेन नहीं था।सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के कमरे से टैबलेट का रैपर बरामद हुआ है, जिसकी जांच मेडिकल विशेषज्ञों से कराई जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles