Home » Ranchi News: रांची में राहुल दुबे गैंग के नाम से एक बिल्डर से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, FIR दर्ज

Ranchi News: रांची में राहुल दुबे गैंग के नाम से एक बिल्डर से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, FIR दर्ज

मामले की जांच में जुटी अरगोड़ा थाना पुलिस, आरोपियों की चल रही तलाश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बिल्डर राफे कमाल से राहुल दुबे गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले में बिल्डर ने पुलिस को बताया है कि उनकी पंडरा स्थित एक जमीन को लेकर कुछ लोग बराबर धमकी दे रहे हैं। बिल्डर ने धमकी देने वालों तौसीफ नईम, बादशाह और आसिफ के खिलाफ अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बिल्डर का कुछ लोगों से चल रहा है भूमि विवाद

उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी को जब वह अपने पंडरा स्थित जमीन पर गए तो वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने अपने आप को राहुल दुबे गैंग और अमन साहू गैंग का आदमी बताया और कहा कि इस जमीन पर काम ना करो। उन लोगों ने बिल्डर को वहां से भगा दिया। धमकी दी गई कि अगर यह जमीन नहीं छोड़ते तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। शाम को जब वह घर लौटे तो एक नंबर से उनके मोबाइल पर मैसेज आया और मैसेज में खुद को राहुल गैंग का प्रकाश शुक्ला बताते हुए पांच करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई। नहीं देने पर उसी जमीन में दफन करने की धमकी दी गई है।

17 जनवरी को बनाया गया है बिल्डर के भाई का वीडियो

यही नहीं 17 जनवरी को उनके भाई की रेकी करते हुए वीडियो बनाकर भी उन्हें भेजा गया है। इसी के बाद बिल्डर थाने पहुंचा और मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धमकी मिलने के बाद बिल्डर का पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है।

Read also – बड़बिल बैंक डकैती का तार जुड़ा झारखंड से, चाईबासा में CCTV खंगाल रही ओडिशा पुलिस

Related Articles