Home » CHAIBASA: मझगांव के मध्य विद्यालय आसनपाठ में वार्षिक खेलकूद संपन्न, सांसद और विधायक ने की शिरकत

CHAIBASA: मझगांव के मध्य विद्यालय आसनपाठ में वार्षिक खेलकूद संपन्न, सांसद और विधायक ने की शिरकत

सीमित संसाधनों के बावजूद मवि आसनपाठ बच्चों को दे रहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : जोबा माझी

by Vivek Sharma
मझगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय आसनपाठ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई, सांसद जोबा माझी ने स्मार्ट बोर्ड सुविधा की घोषणा की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें बच्चे: निरल पुरती

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय आसनपाठ में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच बच्चों की बेहतरीन शैक्षणिक गतिविधियां देखकर एक मॉडल स्कूल का आभास हुआ। उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय आसनपाठ के शिक्षकों ने यह एहसास करा दिया है कि शिक्षकों की प्रबल इच्छाशक्ति से सीमित संसाधनों से भी नवाचार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनुशासित तरीके से शिक्षित बनकर जीवन संवारने के लिए खूब मेहनत करें। इस दौरान उन्होंने सीमित संसाधनों से ग्रामीण विद्यालय में बच्चों को शैक्षणिक माहौल प्रदान करने पर राष्ट्रीय सेमिनार में सम्मानित किए जाने पर शिक्षक विमल किशोर बोयपाई को बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की और विद्यालय को स्मार्ट बोर्ड की सुविधा से सुसज्जित करने की घोषणा की। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक निरल पुरती ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय आसनपाठ के बच्चे भाग्यशाली हैं कि यहां विमल किशोर बोयपाई सरीखे शिक्षक हैं, जो बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए खूब मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में रेल व राष्ट्रीय राजपथ नहीं होने के बावजूद शिक्षा और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए हम जनप्रतिनिधि होने के नाते अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रयत्नशील हैं। सम्मानित अतिथि बच्चों को कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष माझीराम जामुदा ने भी संबोधित करते हुए कहा खेलकूद स्कूली शिक्षा का अभिन्न अंग है।

पढ़ाई से बौद्धिक क्षमता और खेल से शरीर में स्फूर्ति रहती है। उन्होंने कहा कि आज के शिक्षक बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं, बस अभिभावकों को जागरूकता का परिचय देते हुए बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की जरूरत है। इस मौके पर टाटा स्टील की ओर से अंजिक्य बिरुवा ने विद्यालय कंप्यूटर सेट प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय को हौसला देने के लिए बहुभाषी शिक्षा पर कार्य कर रहे राज्य साधनसेवी शिक्षक कृष्णा देवगम को सांसद ने मोमेंटो प्रदान किया गया।

इससे पूर्व विद्यालय के प्रभारी अजय कुमार एवं हाल में रांची में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में सीमित संसाधनों से ग्रामीण विद्यालय का रुपांतरण: एक नवाचार आधारित सफल केस स्टडी पर सम्मानित विज्ञान शिक्षक विमल किशोर बोयपाई की अगुवाई में अतिथियों का ढोल-नगाड़े की धुन पर पारंपरिक नृत्य कर स्वागत किया गया। मौके पर कोल्हान नितिर तुरतुंग के महासचिव प्रेम सिंह डांगिल, युवा समाजसेवी रविन्द्र गिलुवा,राजकिशोर बोयपाई, हरिश पाठ पिंगुवा, संजय कुमार जारिका समेत काफी अभिभावक उपस्थित थे।

READ ALSO: RANCHI RSS NEWS: आरएसएस प्रमुख भागवत दो दिन के झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे, जानें क्या है उनका शेड्यूल

Related Articles