Home » Giridih Accident : धनवार में सड़क हादसे में आर्मी अधिकारी की मौत, प्रमोशन से पहले बुझ गया घर का चिराग

Giridih Accident : धनवार में सड़क हादसे में आर्मी अधिकारी की मौत, प्रमोशन से पहले बुझ गया घर का चिराग

टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल पाण्डेय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार वाहन सहित फरार हो गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih: धनवार थाना क्षेत्र के धनवार-सरिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना में कार्यरत अनिल कुमार पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बरजो स्थित पावर हाउस के पास हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनिल कुमार पाण्डेय अपनी बाइक (यूपी 70 सीबी 7391) से श्रृंगारडीह गांव से धनवार बैंक जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक (जेएच 11 एबी 5509) ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल पाण्डेय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार पाण्डेय भारतीय सेना में सेवारत थे और एक दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे।

जल्द ही उनका प्रमोशन कर्नल पद पर होने वाला था। लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र और एक अविवाहित पुत्री छोड़ गए हैं। एक पुत्र बीडीओ के पद पर कार्यरत है, जबकि दूसरा इंजीनियर है। पुत्रवधु चिकित्सक हैं।अनिल पाण्डेय के असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ पूरा श्रृंगारडीह गांव गमगीन है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इसे अपूरणीय क्षति बता रहे हैं।

Related Articles