RANCHI : रांची के कचहरी स्थित समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई। जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम, बॉम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

एहतियात के तौर पर समाहरणालय परिसर को तुरंत खाली कराया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। परिसर के हर प्रवेश और निकास द्वार पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बम निरोधक दस्ते द्वारा भवन के अंदर और आसपास गहन जांच की जा रही है। साइबर सेल टीम धमकी भरे ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।

