Home » Hazaribag Crime: हजारीबाग में पुलिस बैरियर तोड़ कर भाग रहे अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार

Hazaribag Crime: हजारीबाग में पुलिस बैरियर तोड़ कर भाग रहे अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार

सिर्फ स्कॉर्पियो वाहन चोरी करता है बिहार का यह गैंग

by Vivek Sharma
हजारीबाग पुलिस ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक स्कॉर्पियो और मोबाइल फोन बरामद हुए।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribag: हजारीबाग पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें बिहार के रोहतास का रहने वाला अशरफ अली उर्फ पप्पू खान उर्फ गुरु जी, बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला विवेक कुमार, पलामू के हरिहरगंज का रहने वाला विकास कुमार, हजारीबाग का रहने वाला जितेंद्र कुमार मेहता उर्फ छोटू, बिहार शरीफ का रहने वाला मोहम्मद जॉनी उर्फ सोहान और बिहार के रोहतास का रहने वाला शेख राज शामिल हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस ने बताया कि लोहसिंघना थाना प्रभारी ने पेलावल ओपी की पेट्रोलिंग पार्टी को सूचना दी कि बिहार नंबर प्लेट वाली एक स्कॉर्पियो इंद्रपुरी चौक पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए भाग रही है। यह गाड़ी पेलावल की तरफ जा रही थी। तभी हजारीबाग के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने फौरन छापामारी दल का गठन किया और गाड़ी का पीछा किया गया। बिलावल गदोखर मोड के पास बैरियर लगाकर इंद्रपुरी चौक की तरफ से आ रही इस गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

हजारीबाग व रामगढ़ इलाके से चोरी करते थे वाहन

इस वाहन में 6 लोग सवार थे। कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन लोगों ने बताया कि यह लोग वाहन चोरी का काम करते हैं और इलाके में रेकी कर स्कॉर्पियो जैसे बड़े वाहन चोरी कर लेते हैं। यह लोग वाहन शराब माफियाओं को अवैध तस्करी करने के लिए बेच देते हैं। गिरोह की तरफ से बताया गया कि यह लोग पहले हजारीबाग, रामबाग और आसपास के इलाके में कई स्कॉर्पियो की चोरी कर चुके हैं।

READ ALSO: JHARKHAND NEWS: सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने उठाया झारखंड के प्रवासी मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार का मुद्दा, केंद्र सरकार से की ये मांग

Related Articles

Leave a Comment