राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के कुमारी और महुलडीह के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सांसद जोबा माझी और यूसिल के तुरामडीह जीएम एस मन्ना के के बीच वार्ता हुई। महुलडीह माइंस में जीएम सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सांसद ने विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित मांगों को रखा। वार्ता के दौरान जीएम ने कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, कैंटीन संचालित करने समेत अन्य बिंदुओं पर सहमति जताई। सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि विस्थापितों की मांगों को प्रबंधन नजरअंदाज नहीं करे। कहा कि जो मांगें तत्काल पूरी हो सकती हैं, उसे पूरा करें और अन्य मांगों पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समाधान की दिशा में पहल करें। वार्ता के दौरान समाजसेवी कालीपद सोरेन, ग्राम प्रधान नरसिंह मुर्मू, परमेश्वर टुडू, सागर मोदी, परसव राज मुर्मू, राजेश टुडू, टारजन टुडू, सुधीर टुडू आदि ग्रामीण और विस्थापित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
Seraikela News: महुलडीह माइंस के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर यूसिल GM से मिली सांसद जोबा माझी
कर्मचारियों के बच्चों का स्कूल में नामांकन समेत विभिन्न समस्याओं पर हुआ मंथन
75

