Home » Jamshedpur News: उन्नत उद्यानिकी प्रशिक्षण के लिए जमशेदपुर से 40 प्रगतिशील किसान नोएडा रवाना

Jamshedpur News: उन्नत उद्यानिकी प्रशिक्षण के लिए जमशेदपुर से 40 प्रगतिशील किसान नोएडा रवाना

जमशेदपुर कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur farmers advanced horticulture training Noida
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर योजना के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 प्रगतिशील किसानों को पांच दिवसीय उन्नत उद्यानिकी प्रशिक्षण के लिए नोएडा भेजा गया। किसानों का दल जमशेदपुर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ। यहां उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। आगे की यात्रा किसान ट्रेन के माध्यम से करेंगे।

किसानों को दिया जाएगा इन चीजों का प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय बागवानी तकनीकि संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान किसानों को आधुनिक उद्यानिकी पद्धतियों, उन्नत उत्पादन तकनीकों, गुणवत्तायुक्त पौध प्रबंधन, संरक्षित खेती, पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन और मूल्य संवर्धन से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह अधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने खेतों में वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसानों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण और एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

Read Also: Jamshedpur Suicide Attempt : पारिवारिक कलह से परेशान होकर सोनारी के व्यक्ति ने मानगो में नदी में कूद कर किया आत्महत्या का प्रयास

Related Articles

Leave a Comment