Home » Jamshedpur News: बागबेड़ा में माता-पिता की सहमति के बाद सामूहिक विवाह, परिणय सूत्र में बंधे जोड़े

Jamshedpur News: बागबेड़ा में माता-पिता की सहमति के बाद सामूहिक विवाह, परिणय सूत्र में बंधे जोड़े

बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने आयोजित किया कार्यक्रम

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में शनिवार को निर्धन परिवारों की बेटियों के लिए सामूहिक सुंदरकांड, सामूहिक विवाह एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन भव्य रूप से हुआ।पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह तीन दिवसीय आयोजन बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से कैलाश धाम मंदिर प्रांगण में किया गया।

माता-पिता के नहीं होने की वजह से कई जोड़े वापस लौटे

सामूहिक विवाह में केवल उन्हीं जोड़ों को शामिल किया गया, जिनके माता-पिता उपस्थित थे और जिन्होंने अपनी स्पष्ट सहमति दी थी। इस प्रक्रिया में कुल तीन जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सुबोध झा ने बताया कि हजारीबाग, रांची, चाईबासा और जमशेदपुर से कई ऐसे युवक-युवतियां भी आए थे, जिन्होंने पहले कोर्ट मैरिज कर रखी थी और सामूहिक विवाह में शामिल होना चाहते थे, लेकिन माता-पिता की अनुपस्थिति के कारण उन्हें विवाह में शामिल नहीं किया गया।

हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह

जिन तीन जोड़ों का विवाह कराया गया, उन्हें समिति की ओर से वस्त्र एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। विवाह हिंदू रीति-रिवाज से, दोनों पक्षों द्वारा लाए गए पंडितों के माध्यम से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और विवाह की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में समिति के महामंत्री कार्तिक कुमार, संयोजक मिथिलेश कुमार, विनोद राम, पवित्र पांडे, रितु सिंह, प्रमिला पांडे, गौरव साहू, मिट्ठू कुमार, सौरभ कुमार, यश अग्रहरि, दीपक मिश्रा, राजीव चौधरी, सोनू चौधरी, आलोक ठाकुर, वंश झा, श्यामानंद राय, संजय सिंह, संजय कुमार और धर्मेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Comment