Home » Mango, Jugsalai, Chakulia Nagar Nikay Counting LIVE : मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 7 से अशोक कुमार जीते

Mango, Jugsalai, Chakulia Nagar Nikay Counting LIVE : मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 7 से अशोक कुमार जीते

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के लिए वार्ड नंबर एक से 10 तक के मतों की गिनती की जा रही है। मानगो नगर निगम काउंटिंग स्थल पर सभी वार्ड के एजेंट बैठे थे। इनमें से वार्ड नंबर 11 के बाद के सारे एजेंटों को हटा दिया गया है।

Mango, Jugsalai, Chakulia Nagar Nikay Counting LIVE
Mango, Jugsalai, Chakulia Nagar Nikay Counting LIVE

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के मतों की गणना शुरू कर दी गई है। जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 6 के मत गिने जा रहे हैं। जमशेदपुर प्रखंड परिसर में काफी गहमागहमी है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

मानगो नगर निगम के काउंटिंग स्थल पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह के पति और उनके काउंटिंग एजेंट बैठे हुए हैं। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार जेबा खान के पति फिरोज खान भी मौजूद हैं।

मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से 10 तक के बैलेट बॉक्स कर दिए गए खाली। मत पत्र निकालने के बाद बाहर लाकर रखे जा रहे बैलेट बॉक्स। एक घंटे बाद आ सकता है पहली राउंड की गिनती के बाद का रुझान। डीसी कर्ण सत्यार्थी मतगणना स्थल से निकले बाहर।

Mango, Jugsalai, Chakulia Nagar Nikay Counting
Mango, Jugsalai, Chakulia Nagar Nikay Counting

मानगो नगर निगम के लिए अब काउंटिंग शुरू हो गई है। एक घंटे के अंदर रुझान आना शुरू हो जाएगा।

जुगसलाई के वार्ड नंबर 4 से जीते राहत हुसैन

जुगसलाई वार्ड नंबर 4 से राहत हुसैन उर्फ मोना 1120 वोटों से जीते। राहत हुसैन को 1370 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 250 मत मिले।

मानगो वार्ड नंबर 9 से राजेश सिंह जीते

मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 9 बालिगुमा से राजेश सिंह 464 वोट से जीते। मानगो के वार्ड नंबर 6 डिमना बस्ती इलाके से रविंद्र सिसोदिया वार्ड पार्षद पद के लिए जीते।

जुगसलाई से जीते ये पार्षद

जुगसलाई नगर परिषद में वार्ड नंबर 1 से वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार शेख अब्दुल अज़ीज़ जीते। वार्ड नंबर 2 से वार्ड पार्षद उम्मीदवार मोहम्मद इरशाद हैदर और वार्ड नंबर तीन से जगदीप सिंह जीते। जुगसलाई नगर परिषद में वार्ड नंबर 1 से वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार शेख अब्दुल अज़ीज़ जीते।

मानगो से जीते ये पार्षद

मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 7 से अशोक कुमार और वार्ड नंबर 8 से विवेक कुमार पार्षद पद पर जीत गए हैं। मानगो में वार्ड नंबर नंबर एक से संतोष पोद्दार और वार्ड नंबर चार से मौमिता चटर्जी जीत गई हैं। मानगो के वार्ड नंबर 5 से वार्ड पार्षद पद के लिए राहुल और वार्ड नंबर 2 से काशिफ रजा जीते।

Read Also- Chaibasa Nagar Palika Chunav Result 2026 : नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 की मतगणना हो गई शुरू

Related Articles

Leave a Comment