Home » West Singhbhum News: चक्रधरपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खुला दीदी कैफे

West Singhbhum News: चक्रधरपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खुला दीदी कैफे

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल होगा साबित

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को दीदी कैफे खोला गया। यह पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डे एनआरएलएम) अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए की गई है। कैफे का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मीना जोंको एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ने कहा कि दीदी कैफे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। इस माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, उनकी आय में वृद्धि होगी तथा वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा सकेंगी। साथ ही प्रखंड कार्यालय परिसर में आने वाले आमजनों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

यह कैफे पूर्णतः स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रखंड एवं जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की आजीविका आधारित पहलों को निरंतर प्रोत्साहित किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
वहीं कैफे संचालक शांति देहुरी ने बताया कि खाने के सामान में सेहत का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा, स्थानीय व्यंजन पेश किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुबह के समय नाश्ता आइटम और दोपहर में खाना मिलेगा।

इस अवसर पर जेएसएलपीएस के बीपीएम निर्मल लकड़ा, एफटीसी एंथोनी पूर्ति, सुनंदा पांडा, पंचायत सचिव राजकुमार सिन्हा, कैफे संचालक शांति देहुरी, रीना प्रधान, संतोष मुंडा समेत जेएसएलपीएस की महिलाएं और प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

READ ALSO: JHARKHAND CM NEWS: मुख्यमंत्री से युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने की मुलाकात, जानें क्या कहा हेमंत सोरेन ने

Related Articles

Leave a Comment