चाईबासा : झालसा के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से लोक अदालत का आयोजन किया गया। ये आयोजन चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में शनिवार को हुआ।
इस दौरान चाईबासा और चक्रधरपुर के न्यायालयों में 11 न्यायपीठों का गठन किया गया।
मामलों की सुनवाई करते हुए प्री लिटिगेशन और विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल 810 मामलों का सफल निष्पादन हुआ। इस मौके पर 47लाख 62हजार 64 रुपए की राशि की वसूली हुई। प्राधिकार के सचिव ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर हर माह के अंतिम शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए आवेदन दे सकते हैं।
उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।
Read Also- Old Hindi Film Stories : रहस्य रोमांच वाला हिंदी सिनेमा : ना तुम हमें जानो

