Home » RANCHI CRIME NEWS: नयासराय मारपीट कांड में 12 गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद

RANCHI CRIME NEWS: नयासराय मारपीट कांड में 12 गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित नयासराय में मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में प्रयुक्त एक फोल्डेबल राइफल, एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, दो स्कॉर्पियो, एक फॉर्च्यूनर, एक बुलेट मोटरसाइकिल और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

घटना 28 फरवरी 2026 की रात की है, जब थाना प्रभारी को गांव में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि जाकिर अंसारी और उनके पुत्र के साथ कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मारपीट कर रहे थे। घटना में जाकिर अंसारी के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज एस्टन हॉस्पिटल दलादली में चल रहा है। इस संबंध में जाकिर अंसारी के आवेदन पर विधानसभा थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज किया गया था। जिसमें 30 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

इनकी हुई गिरफ्तारी 

छोटू खलखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापति उर्फ मित्तल प्रजापति, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार, दिलजन मुण्डा

Related Articles

Leave a Comment