Home » RANCHI SOUND POLLUTION: ध्वनि प्रदूषण पर जिला प्रशासन सख्त, देर रात शहर के बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण करने निकले एसडीओ

RANCHI SOUND POLLUTION: ध्वनि प्रदूषण पर जिला प्रशासन सख्त, देर रात शहर के बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण करने निकले एसडीओ

संचालकों को रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने की दी चेतावनी

by Vivek Sharma
रांची के सिमलिया में ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पर जिला प्रशासन ने पांच बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया, रात 10 बजे बाद डीजे नहीं बजाने की चेतावनी दी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची जिले में ध्वनि प्रदूषण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया इलाके में स्थित बैंक्वेट हॉल में देर रात डीजे बजाने और तेज आवाज में संगीत चलाने की शिकायतों के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर एसडीओ सदर कुमार रजत के नेतृत्व में स्थानीय थाना प्रभारी तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने सिमलिया क्षेत्र के विभिन्न बैंक्वेट हॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल पांच बैंक्वेट हॉल की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान दुल्हन बैंक्वेट हॉल और फोकस बैंक्वेट हॉल में कोई कार्यक्रम संचालित नहीं पाया गया। वहीं विवाह बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन वहां किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं पाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद संचालकों और प्रबंधकों से नियमों का पालन करने की बात कही। प्रशासन की ओर से सभी बैंक्वेट हॉल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि रात 10 बजे के बाद डीजे या तेज ध्वनि में संगीत का प्रयोग नहीं किया जाए। साथ ही ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों और उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसडीओ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे आयोजनों के दौरान ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करें। जैसी आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित न हो।

Related Articles

Leave a Comment