Home » RANCHI CRIME NEWS: डार्क वेब के जरिए एलएसडी मंगाने के मामले में बड़ा खुलासा, रिमांड पर आरोपियों ने खोले राज

RANCHI CRIME NEWS: डार्क वेब के जरिए एलएसडी मंगाने के मामले में बड़ा खुलासा, रिमांड पर आरोपियों ने खोले राज

RANCHI: रांची में डार्क वेब से नीदरलैंड से मंगाई गई एलएसडी ड्रग्स का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, डाकघर से बरामद हुई खेप।

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पंडरा ओपी क्षेत्र में डार्क वेब के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलएसडी मंगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने कई अहम खुलासे किए।
आरोपियों ने बताया कि वे डार्क वेब के माध्यम से नीदरलैंड से एलएसडी ड्रग्स का ऑर्डर करते थे और भुगतान क्रिप्टोकरेंसी के जरिए किया जाता था, ताकि उनकी पहचान और लेनदेन गुप्त रहे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हेहल उप डाकघर से ड्रग्स की एक और खेप बरामद की है, जो पोस्ट के जरिए भेजी गई थी। बता दें कि दोनों आरोपी उच्च शिक्षित हैं। कुमार अभिषेक बीटेक का छात्र है, जबकि अविनाश कुमार मिश्रा बीकॉम का छात्र है। तकनीकी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर वे ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क से जुड़े थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Comment