Home » Jamshedpur Silencer Action : जमशेदपुर में गुंडागर्दी खत्म करने को बुलेट के 151 साइलेंसरों पर चला पुलिस का रोड रोलर

Jamshedpur Silencer Action : जमशेदपुर में गुंडागर्दी खत्म करने को बुलेट के 151 साइलेंसरों पर चला पुलिस का रोड रोलर

लौहनगरी में साइलेंसर मॉडिफाइड कर फैला रहे थे ध्वनि प्रदूषण, सिटी एसपी बोले अब लगातार चलेगा अभियान

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में रोड रोलर ऐक्शन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में बुधवार को आज साकची थाना के सामने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट के 151 साइलेंसर नष्ट कर दिए गए हैं। इन सभी साइलेंसरों पर बुलडोजर चला दिया गया है। यह सभी साइलेंसर जमशेदपुर की ट्रैफिक पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से पकड़ी गई बुलेट मोटरसाइकिलों के हैं।
यह साइलेंसर साकची, बिष्टपुर, गोलमुरी, टेल्को, जुगसलाई, मानगो आदि इलाकों से पकड़े गए थे। यह ऐसे साइलेंसर हैं जिनसे इलाके में ध्वनि प्रदूषण फैलाया जाता था। ट्रैफिक पुलिस इस साइलेंसरों को कई दिनों से जमा कर रही थी। अब कहा जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसा अभियान चलाएगी। शहर में जितनी भी बुलेट में ऐसे साइलेंसर लगे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी। इन बुलेट मोटरसाइलों के साइलेंसर खोल लिए जाएंगे।

सिटी एसपी ने बताया कि इन साइलेंसरों के चलते लोग परेशान हो गए थे। इन साइलेंसरों की वजह से इतनी तेज आवाज निकलती थी कि मरीज और अन्य लोगों को दिक्कत हो रही थी। सड़क किनारे रहने वाले लोग इन आवाजों से तकलीफ में थे। इसलिए इन साइलेंसरों के साथ बाइक रखने वालों पर कार्रवाई हुई है। इन सबसे फाइन भी वसूला गया है। इस अभियान का मकसद गुंडागर्दी खत्म करना है। ऐसा साइलेंसर लगाने वाले खुद को गुंडा समझते हैं। अब उन्हें समझना होगा कि वह सभ्य समाज में रहते हैं। सभ्य शहर में रहते हैं। इसलिए, अपने तौर तरीकों को सुधारना होगा।

Read also Highway Land Acquisition Rule : हाईवे परियोजनाओं में भूमि मालिकों के लिए नया नियम लागू, आप भी जानिए पूरी प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Comment